CG Mukhyamantri Gyan Protsahan Yojana 2022 eduportal.cg.nic.in Chhattisgarh Scheme eligibility, registration form, list class wise status. नमस्कार दोस्तों आज हम आपके लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश से जुड़ी जानकारी लाएं हैं। CG Mukhyamantri Gyan Protsahan Yojana 2022 की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं। जिसके द्वारा प्रदेश के छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार द्वारा ज्ञान प्रोत्साहन योजना का आरम्भ कर सरकार ने प्रदेश के छात्रों को एक बहुत ही अच्छा अवसर दिया है जिससे वे भी आसानी से पढ़ पाएं।
CG Mukhyamantri Gyan Protsahan Yojana
जो छात्र अच्छे नम्बरों से अपनी परीक्षा में पास होंगे उन्हें छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार द्वारा प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। जिसकी सहायता से वह आगे की शिक्षा भी बिना किसी मुश्किल के प्राप्त कर पाएंगे। प्रदेश में इस CG मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना 2022 की सहायता से शिक्षा का स्तर भी और आगे बढ़ेगा। और प्रदेश की उन्नति के लिए यह कदम लाभकारी साबित होगा।
योजना का आरंभ छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार ने किया है। जिसमे छात्रों को ही लाभ प्राप्त करने का अवसर प्राप्त होगा क्यों की यह योजना उन्हें के लिए बनाई गई है। मेधावी छात्र जो और पढ़ना चाहतें हैं परन्तु आर्थिक तंगी के कारन आगे की पढाई कर नहीं पाते हैं और पारिवारिक हालात के अनुसार उन्हें मजदूरी जैसे कार्यों में सम्मलित होना पड़ता है ऐसे में उन्हें इस योजना से अपना भविष्य सुधारने में काफी मदद मिल जाती है।
CG Gyan Protsahan Yojana Registration 2022
आज हम आपको CG Mukhyamantri Gyan Protsahan Yojana 2022 से संबंधित सभी महतवपूर्ण जानकारियों से करवाएंगे। आप अपना पंजीकरण अथवा रजिस्ट्रेशन कैसे करवाएं , योजना में आवेदन हेतु क्या पात्रता हैं व इसमें कौन कौन से दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी। ऐसी सभी जानकारी हम आपको अपने लेख की सहायता से बता रहें हैं।
जो छात्र या उनके अभी भावक इस योजना के अनुसार अपने अपना या फिर अपने बालक का पंजीकरण करवाना चाहतें हैं तो उन्हें ध्यान पूर्वक सभी बातें अवश्य पढ़नी चाहिए। इसके बाद ही अपना आवेदन पत्र दिए गए निर्देशों के अनुसार जमा करवाएं। योजना में लाभार्थी छात्रों को अच्छे अंक प्राप्त करने पर सरकार द्वारा 15 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना पंजीकरण
CG मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना के लाभ व विशेषताएं :
- यह योजना छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार द्वारा आरंभ की गई है।
- इस योजना का लाभ केवल दसवीं व बाहरवीं कक्षा के छात्र उठा सकतें हैं।
- आगे की शिक्षा जाती रखने के लिए व छात्रों की शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने हेतु ही इस योजना की शुरआत की गई है।
- योजना के अनुसार जो छात्र अच्छे अंकों से अपनी परीक्षा में पास होतें हैं उन्हें 15 हजार रूपये की धनराशि प्रोत्साहन के तौर पर दी जाएगी।
- साथ ही साथ यह योजना केवल अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के छात्र ही प्राप्त कर सकतें हैं।
- हर साल लगभग 1 हजार छात्रों को इस योजना का लाभ प्रदान किया जाता है।
- 1 हजार छात्रों में 700 छात्र अनुसूचित जनजाति से व बाकि के 300 छात्र अनुसूचित जाति से चुने जातें हैं।
- अगर छात्र अछि शिक्षा प्राप्त करेंगे तो वह भविष्य में आत्मनिर्भर बन पाएंगे।
- योजना के अनुसार इस योजना को छत्तीसगढ़ बोर्ड , आईसीएसई बोर्ड और सीबीएसई बोर्ड में शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों को ही शामिल किया जाएगा।
- जो छात्र अपना आवेदन करने के इच्छुक हैं वो आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर अपना पंजीकरण कर सकतें हैं।
- इस योजना में दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि छात्र के पंजीकरण में दी गई बैंक खाते में डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर तरीके से भेज दी जाएगी।
योजना का नाम | CG Mukhyamantri Gyan Protsahan Yojana 2022 |
शुरआत की गई | छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार |
विभाग | शिक्षा विभाग , छत्तीसगढ़ प्रदेश |
अंतर्गत | राज्य सरकार छत्तीसगढ़ |
योजना का लाभ | प्रोत्साहन राशि प्रदान करना |
वर्ष | 2022 |
मुख्य उदेश्य | प्रोत्साहन राशि की सहायता से उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करना |
लाभार्थी | छत्तीसगढ़ प्रदेश के छात्र |
कक्षा | 10वीं व 12वीं कक्षा के छात्र |
आधिकारिक वेबसाइट | http://eduportal.cg.nic.in |
CG Mukhyamantri Gyan Protsahan Yojana List 2022
इस योजना का लाभ लेने के लिए केवल 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्र आवेदन कर सकतें हैं वहीँ अगर बात करें जाति से संबंधित छात्रों की। तो आपको जान कर ख़ुशी होगी अनुसूचित जाति , अनुसूचित जनजाति के छात्र भी इस योजना का लाभ उठा सकतें हैं। परन्तु आपको सर्वप्रथम अपना आवेदन दी गई प्रक्रिया के अनुसार करना होगा। तभी आप छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार द्वारा दिए गए लाभों को प्राप्त कर पाएंगे।
मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना पात्रता इस प्रकार है :
- सबसे पहले आवेदक छात्र 10वीं अथवा 12वीं कक्षा का होना चाहिए।
- आवेदक को छत्तीसगढ़ का स्थाई निवासी होना भी अनिवार्य है।
- छात्र अनुसूचित जाति या फिर अनुसूचित जनजाति के अनुसार आवेदन कर सकतें हैं।
- वहीँ छात्र को छत्तीसगढ़ बोर्ड , आईसीएसई बोर्ड और सीबीएसई बोर्ड, इन तीनों में से किसी के अनुसार ही परीक्षा में पास होना होगा।
जिन छात्रों को आगे की शिक्षा के लिए पारिवारिक आर्थिक स्थिति की वजह से सोचना पड़ता है। अब वह निश्चित हो अपने आगे की कोर्स अथवा पाठ्यक्रम में शिक्षा प्राप्त कर सकतें हैं। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू की गई यह एक अछि मुहीम है जो की प्रदेश के भविष्य को भी उज्जवल बना ने में सक्षम हैं। और ये छात्र उस उज्जवल भविष्य वाले छत्तीसगढ़ में अवश्य अपना योगदान से पाएंगे।
महतवपूर्ण दस्तावेजों की सूची :
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- बैंक खातें की जानकारी
- जाति प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- पास की गई कक्षा की अंक तालिका
Mukhyamantri Gyan Protsahan Registration Chhattisgarh
ऑनलाइन माध्यम से CG Mukhyamantri Gyan Protsahan Yojana 2022 पंजीकरण :
- आवेदक को सबसे पहले विभाग द्वारा दी गई आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

- अब आपके समक्ष होमपेज खुल जाएगा।
- इस होम पेज पर आप देख सकतें हैं मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना से संबंधित लिंक दिया गया है।
- उस लिंक पर क्लिक करें।

- अब आपके सामने आवेदन पत्र का लिंक आएगा जिसमे फॉर्म डाउनलोड करना का विकल्प दिया गया है।
- डाउनलोड पर क्लिक करते ही आपका फॉर्म पीडीएफ के रूप में डाउनलोड हो जाएगा।
- अब इसे भरने हेतु आप प्रिंट भी निकाल सकतें हैं।
- इसके बाद आपको फॉर्म में पूछी गई जानकारी के अनुसार सभी जानकारी भरनी होगी।
- उसके साथ ही अपने दस्तावेजों की प्रति भी संलग्न करें।
- अब आप अपने आवेदन पत्र को संबंधित विभाग अथवा स्कूल में जमा करवा सकतें हैं
इस योजना का मुख्य उदेश्य केवल यह है की अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के छात्र शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ पाएं। और अगर उन्हें कोई आर्थिक समस्या हैं तो दी जाने वाली धन राशि से वह बिना किसी परेशानी के आगे की शिक्षा जारी रख सकतें हैं।
Official Portal | Click here |
MPNRC Home | Click here |
LASt date kb h
Is yojana ka labh dropper students bhi le sakta hai kya
I mean jo kisi bhi collage me admitted na ho paya