Haryana Kanyadan Yojana Registration 2022 apply online at hrylabour.gov.in हरियाणा कन्यादान योजना 51000 Application Form pdf, documents. दोस्तों आज हम आप से बात करेंगे हरियाणा प्रदेश में चल रही एक योजना के बारे में। योजना का नाम है Haryana Kanyadan Yojana 2022.। हरियाणा प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना का आरंभ गरीब परिवारों के लिए किया गया है। योजना के अनुसार गरीब परिवारों को बेटियों के विवाह हेतु आर्थिक मदद दी जाएगी। जो की गरीब व्यक्ति के लिए बहुत ही अच्छा फैसला लिया गया है।
Haryana Kanyadan Yojana Registration Online
हरियाणा कन्यादान योजना के अनुसार हरियाणा प्रदेश के नागरिकों को उनकी कन्या के विवाह के दौरान धनराशि के रूप में सरकार आर्थिक मजबूती प्रदान कर रही है। पहले इस योजना में 41,000 रूपये की राशि दी जाती थी वहीँ अब महंगाई को देखते हुए इस राशि को बढ़ा कर 51,000 रूपये कर दिया गया है। यह एक तरह से कन्या को विवाह के शगुन के रूप में देखी जा सकती है। Mukhyamantri Vivah Shagun Yojana form
ऐसा नहीं है की हर वर्ग के लिए यह राशि समान है। वर्ग के अनुसार सभी वर्गों को कन्या विवाह के लिए अलग अलग धन राशि निर्धारित की गई है। अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा इस योजना का कार्यभार संभाला गया है। ताकि सही परिवार को समय पर यह सहायता मिल सके। हम आपको इस योजना से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी अपने लेख के माध्यम से प्रदान कर रहें हैं।
हरियाणा कन्यादान योजना रजिस्ट्रेशन 2022
मुख्यतः इस योजना का लाभ अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग में आने वाले परिवार, गरीबी रेखा के अंतर्गत आने वाले परिवार व विधवा महिलाओं की पुत्री को भी लाभ प्रदान किया जाएगा। जो भी परिवार अथवा व्यक्ति इस योजना के अनुसार लाभ लेना चाहतें हैं। उन्हें जल्द ही अपना आवेदन ऑनलाइन माध्यम से करवा देना चाहिए।
हरियाणा कन्यादान योजना से जुड़ी पात्रता भी समान रूप से महत्व रखता है। अगर आप पात्रता के अनुसार उपयुक्त नहीं हैं तो आप को आवेदन करने का लाभ नहीं मिल पाएगा। इसलिए आपको सर्वप्रथम पात्रता देखनी चाहिए जिसके पश्चात ही आप आवेदन कर लाभ के भागीदार बन सकतें हैं। Mukhyamantri Shadi Anudan Yojana Apply online.
कन्यादान योजना हरियाणा 2022
कन्यादान योजना हरियाणा से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें इस प्रकार हैं :
- इस योजना अनुसार आवेदक के पास कम से कम एक वर्ष का नियमित श्रमिक सदस्यता होनी चाहिए।
- योजना के विभाग अधिकारी द्वारा आपको शादी का कार्ड व अपना आवेदन पत्र पहले प्रमाणित भी करवाना होगा। तभी आप योजना का भाग बन सकेंगे।
- वहीँ अगर कोई व्यक्ति पहले से ही किसी अन्य सरकारी योजना की मदद ले रहा है तो उसे हरियाणा कन्या दान योजना का लाभ नहीं मिल सकता है।
- आपको अपना आवेदन तभी देना होगा। जब समय सीमा अनुसार आप 6 माह में ही पुत्री का विवाह करने वाले हैं। या फिर आप अगर खुद कन्या हैं। तो आपका विवाह योजना में आवेदन करने के 6 माह के अंदर निश्चित होना चाहिए।
- यह प्रमाण पत्र आपको सहायक निर्देशक के कार्यालय में भी देना पड़ेगा।
- अगर कोई भी आवेदक निर्धारित समय सीमा में अपने प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं करवातें हैं तो उन्हें योजना का कोई भी लाभ नहीं दिया जाएगा।
- वहीँ कन्या व उसके वर का आयु प्रमाण पत्र भी आवश्यक है। यह फॉर्म के साथ संलग्न करना अनिवार्य है।
- आयु प्रमाण पत्र इसलिए प्रस्तुत करना होगा ताकि यह देखा जा सके की वर की आयु व वधु की आयु विवाह योग्य है।
योजना का नाम | हरियाणा कन्यादान योजना 2022 |
शुरुआत की गई | हरियाणा राज्य सरकार |
विभाग | Shram Vibhag Haryana |
योजना में मिलने वाला लाभ | आर्थिक सहायता |
वर्ष | 2022 |
लाभार्थी | प्रदेश की गरीब कन्याएं |
आधिकारिक वेबसाइट | hrylabour.gov.in |
कुछ दिनों पहले हरियाणा सरकार द्वारा एक नई घोषणा इस योजना से संबंधित की गई है। इसमें अब दिव्यांग लोगों को भी शामिल किया जा रहा है। अब प्रदेश के दिव्यांगों को भी कन्यदान योजना का लाभ दिया जाएगा। इस नए अधिकार का ज्ञान डॉ. बनवारी लाल जो की अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री भी हैं उन्होंने ने दिया। दिव्यांग व्यक्ति को आवेदन हेतु 40 % से अधिक विकलांग होने का प्रमाण भी देना होगा। मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजन आवेदन फॉर्म.
Haryana Kanyadan yojana Apply online
अब नवविवाहित में से कोई एक भी जन अगर दिव्यांग है तो उन्हें हरियाणा सरकार द्वारा 31,000 रूपये की धनराशि योजना अनुसार दी जाएगी। वहीँ दिव्यांग नागरिकों के लिए आवेदन की समय सीमा के अनुसार 6 माह की जगह 1 वर्ष तक का समय दिया जाएगा। अगर वो विवाह के १ वर्ष के भीतर हे आवेदन करतें हैं तो उन्हें अवश्य लाभ मिल सकेगा।
हरियाणा कन्यादान योजना की पात्रता
- सबसे पहले, आवेदक हरियाणा प्रदेश का निवासी होना चाहिए।
- योजना अनुसार कन्या की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी अनिवार्य है।
- वहीँ वर की आयु 21 वर्ष या उससे अधिक होनी अनिवार्य निश्चित की गई है।
- अगर कोई विधवा कन्या जो की पहले कभी इस योजना से नहीं जुड़ी हो वो भी योजना में आवदेन कर सकती हैं।
- अगर आवेदक की आय की बात करें तो पारिवारिक आय 1 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए। उससे अधिक होने पे आप योजना के पात्र नहीं बन सकते हैं।
- इस योजना में एक परिवार से ज्यादा से ज्यादा दो कन्या ही आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सकतीं हैं।
- कोई भी विधवा महिला या फिर तलाकशुदा महिला जिसने पहले योजना का लाभ नहीं लिया है। वो भी अपना आवेदन कर सकतें हैं।
हरियाणा कन्यादान योजना के लिए दस्तावेज सूची –
- आधार कार्ड
- कन्या आयु प्रमाण पत्र
- वर आयु प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- BPL राशन कार्ड
- पारिवारिक आय प्रमाण पत्र
- शादी का प्रमाण पत्र
- बैंक खाता जानकारी
- तलाक शुदा होने का प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
Haryana Kanyadan Scheme Form 2022
हरियाणा कन्यादान योजना आवेदन करने की प्रक्रिया :
- सर्वप्रथम आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यहाँ पर क्लिक करने के बाद आपके सामने आधिकारिक वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
- अब सबसे पहले आप अपने आपको वेबसाइट पर रजिस्टर कर यूजरनाम व पासवर्ड बनाएं।
- जो यूजरनाम और पासवर्ड आपने रजिस्टर करने के बाद प्राप्त किया है। उसी के द्वारा लॉगिन करें।
- अब आपको होम पेज पर आवेदन करने के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म दिखाई देगा। दिए गए विकल्प को चुने।
- इसके बाद फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी भरें।
- व अपने दस्तावेज अपलोड करें।
- अंत में सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- आपका रजिस्ट्रेशन अब पूरा हो चूका है।
- इसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन करने पर एक एप्लीकेशन नंबर भी दिया जाएगा।
- इसके द्वारा आगे चल कर आप अपने आवेदन की स्थिति भी जाँच सकतें हैं।
जल्द ही हम आपको बताएंगे की आप अपने आवेदन की स्थिति कैसे जाँच सकतें है। व इस योजना से जुड़ी नई जानकारियां भी हम आपसे साँझा करेंगें।
Official Portal | Click here |
MPNRC Home | Click here |
ajay