दोस्तों MP उद्यानिकी विभाग रजिस्ट्रेशन 2022 की ऑनलाइन माध्यम से शुरआत हो गई है। मध्य प्रदेश के किसानों को इसके द्वारा लाभान्वित किया जाएगा। मध्य प्रदेश उद्यानिकी विभाग के लिए आधिकारिक वेबसाइट सरकार के अनुसार अब ऑनलाइन उपलब्ध है। जो भी इच्छुक नागरिक इसके अंतर्गत अपना पंजीकरण करवाना चाहतें हैं उनके लिए यह अवसर बहुत ही अच्छा है। अब ऑनलाइन उद्यानिकी विभाग रजिस्ट्रेशन करवाना बहुत ही सरल हो गया है।
MP Udyaniki Vibhag Registration 2022
हमारे किसान भाई जो मध्य प्रदेश के निवासी हैं उन्हें सरकार द्वारा अनुदान देने का प्रावधान यहाँ पंजीकरण करवाने के पश्चात रखा गया है। इसके लिए कुछ समय सीमा व कुछ पात्रता भी निर्धारित की गई है। अगर आप भी इस योजना से संबंधित सभी जानकारी लेना चाहतें हैं तो हमारे लेख को पूर्ण पढ़ें। हम आपके लिए यहाँ पर सभी आवश्यक जानकारी ले कर आएं हैं।
पहले किसानों को किसी भी योजना के अनुसार आवेदन देने के लिए सरकारी विभाग या फिर कुछ निश्चित सेंटरों पर जा कर अपना आवेदन जमा करना पड़ता था। ऐसे में इन जगहों पर बहुत ही समय की बर्बादी के साथ किसानो को अनेक असुविधाओं का सामना भी उठाना पड़ता था। परन्तु अब नवीनीकरण के इस दौर में हर प्रक्रिया को ऑनलाइन माध्यम की सहायता से सरल बना दिया गया है।
एमपी उद्यानिकी विभाग पंजीयन 2022
जारी की गई अधिसूचना के अनुसार उद्यानिकी विभाग से अनुदान अगर लेना चाहतें हैं तो सभी किसानों को क्लस्टर के अनुसार अपना पंजीकरण करवाना होगा। मध्य प्रदेश एक कृषि प्रधान राज्य है। जहाँ का गेहूं देश भर में जाना जाता है। ऐसे में किसानों को कृषि क्षेत्र में और प्रगति करवाने हेतु बहुत सी योजनाएं लागु की जाती रहीं हैं।
इसी दिशा में MP Udyaniki Vibhag Registration 2022 शुरू किए गए हैं। जिसकी सहायता से हमारे किसान भाई मध्य प्रदेश सरकार द्वारा दी जाने वाली अनुदान राशि ले पाएंगे। लेकिन लाभ लेने की लिए सबसे पहले आवेशक हैं की वह अपना पंजीकरण करवाएं जो की अब एक अनिवार्य विधि है। अगर आप सरकार द्वारा दी गई सहायता से लिए अपना आवेदन नहीं करतें हैं तो आपको कोई लाभ नहीं मिल सकता।

MP Udyaniki Vibhag Online Apply
मध्य प्रदेश उद्यानिकी विभाग के लाभ इस प्रकार हैं :
- उद्यानिकी विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश में 38 जिलों में यह सुविधा लागु की गई हैं। ताकि ज्यादा से ज्यादा किसान योजना से जुड़ लाभ प्राप्त कर सकें।
- इस विभाग की सहायता से प्रदेश के किसानों को फल, सब्जी छोटी नर्सरी को बढ़ावा मिलेगा। वहीँ उन्हें कोल्ड स्टोरेज , संरक्षति खेती व राइपनिंग चैम्बर के लिए भी अनुदान दिया जाएगा।
- माइक्रो इरीगेशन जैसी योजना के लिए भी किसानों को अनुदान प्राप्त हो पाएगा।
- वहीँ अन्य योजना जैसे :
- 1. मिनिकिट प्रदर्शन
- २. फल क्षेत्र विस्तार
- 3. यंत्रीकरण
- 4. पुष्प क्षेत्र विस्तार
- 5. बॉडी किचिन प्रोग्राम
- 6. व मसाला क्षेत्र विस्तार आदि के लिए भी उन्हें अनुदान प्राप्त हो पाएगा।
- माइक्रो इरीगेशन में ड्रिप इरीगेशन और माइक्रो स्प्रिंकलर जैसी सुविधाएँ भी शामिल हैं।
- वहीँ मध्य प्रदेश में शुरू औषधीय पौधा अभियान में कुल 5 जिलों में इसके लिए क्षेत्र विस्तार का प्रावधान रखा गया है जिसके लिए कृषकों को अनुदान मिल पाएगा।
आवेदन करने के भी तीन प्रकार है जैसे की सरकार द्वारा बनाएं गए नागरिक सुविधा केंद्र , एमपी ऑनलाइन कियोस्क और उद्यानिकी विभाग की अपनी आधिकारिक वेबसाइट। वैसे तो किसान भाई किसी भी तरीके से अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकतें हैं। परन्तु इन तीनो ही तरीकों में महत्वपूर्ण बात यह हैं की पंजीकरण केवल ऑनलाइन इंटरनेट की साहयता से होगा। इसमें पहला नागरिक सुविधा केंद्र यहाँ भी आपको जा कर जानकारी देनी होगी। उसके बाद वहां मौजूद नागरिक सुविधा केंद्र संचालक आपको ऑनलाइन पजीकृत करेगा।
मध्य प्रदेश उद्यानिकी विभाग रजिस्ट्रेशन
उद्यानिकी विभाग रजिस्ट्रेशन में लगने वाले दस्तावेज व पात्रता इस प्रकार है :
- सर्वप्रथम , आवेदक कर्ता मध्य प्रदेश का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
- वहीँ आवेदन केवल किसान लोग ही कर सकतें हैं। क्यों की यह सुविधा उन्ही के लिए बनाई गई है।
- योजना में लगने वाले दस्तावेज की सूची नीचे दी गई है :
- आधार कार्ड
- भूमि से जुड़े अभिलेख
- निवास प्रमाण पत्र
- वोटर कार्ड
- ड्राइविंग लाइसेंस
- राशन कार्ड
- बैंक पासबुक की जानकारी
- मोबाइल नंबर
- पास पोर्ट साइज फोटो
वहीँ एमपी ऑनलाइन कियोस्क व उद्यानिकी विभाग की ऑनलाइन वेबसाइट पर आप खुद जा कर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकतें हैं। इसमें आप कभी भी कहीं से अपने स्मार्ट फ़ोन अथवा कंप्यूटर की सहायता से अपने समय अनुसार रजिस्ट्रेशन करवाएं क्यों की आधिकारिक वेबसाइट 24 घंटे उपलब्ध रहती है। जो की किसानो का समय व धन दोनों बचा सकती है।
मध्य प्रदेश उद्यानिकी विभाग पंजीकरण
मध्य प्रदेश उद्यानिकी विभाग पंजीकरण 2022 कर वाने की प्रक्रिया कुछ इस प्रकार है :
- सबसे पहले आवेदक को उद्यानिकी विभाग द्वारा जारी की गई आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

- यहाँ ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने आधिकारिक वेबसाइट का मुख्य पेज खुल जाएगा।
- अब आप यहाँ नीचे दिए गए विकल्प नवीन पंजीकरण पर क्लिक करें।

- इस विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- अब आपके समें e -KYC सत्यापन का ऑप्शन उपलब्ध है इस पर क्लिक करें।
- इसके बाद यहाँ पर पूछी गई सभी जानकारी भरें। जिसमे सबसे पहले आपसे आपका आधार नंबर माँगा गया है।
- अब आपको अपने फिंगर प्रिंट सलग्न करने हैं।
- फिंगर प्रिंट के लिए आपके पास डिवाइस होनी चाहिए जिसमे आप अपना दायां या बायां अंगूठा रख फिंगर प्रिंट ले सकतें हैं।
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर कैप्चर फिंगर प्रिंट का ऑप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने आवेदन पत्र दिखाई देगा।
- यहाँ पर आपको अपनी जानकारी जो विभाग द्वारा पूछी गई हैं उन्हें भरें।
- साथ ही यहाँ पर अपलोड करने हेतु दस्तावेजों का विवरण भी उपलब्ध है। जिन्हे आवेदन के साथ संलग्न करें।
- अब आपको सुरक्षित करें के विकल्प पर क्लिक कर अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
- जिसके बाद आपको मैसेज द्वारा OTP नंबर प्राप्त होगा इसे यहाँ दिए गए बॉक्स में लिखें।
- अंत में सत्यापित पर क्लिक करें।
- अब सभी जानकारी समेत फ़ोन नंबर भी सत्यापित होने के बाद सबमिट पर क्लिक करें।
- व अपने आवेदक प्रक्रिया को समाप्त करें।
उद्यमिकी विभाग द्वारा समय समय संबंधित जानकारियों से आपको आपके फ़ोन नंबर पर मैसेज द्वारा सूचित किया जाएगा। तो कृपया अपना स्थाई नंबर ही पजीकृत करें।
Official Portal | Click here |
MPNRC Home | Click here |